टेनिस : बटिस्टा-ऑगट ने जीता दुबई ड्यूटी फ्री चैंपियनशिप का खिताब

दुबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस खिलाड़ी रॉबटरे बटिस्टा-ऑगट ने फ्रांस के लुकास पोउली को मात देकर दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है।

बटिस्टा ने इस सीजन का अपना दूसरा सबसे बड़ा खिताब जीता है।

दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप को एटीपी वर्ल्ड टूर-500 सीरीज में गिना जाता है।

स्पेन के 29 वर्षीय खिलाड़ी बटिस्टा ने पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में पोउली को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात दी।

बटिस्टा ने इससे पहले, जनवरी में ऑकलैंड ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493