बर्मिघम, 19 जून (आईएएनएस)। अमेरिका की मेडिसन कीज और चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रायकोवा ने शनिवार को एगोन क्लासिक बर्मिघम महिला टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, कीज ने सातवीं वरीय स्पेन की कार्ला सुआरेज को एक घंटे 42 मिनट चले मैच में 3-6, 6-3, 7-6 (3) से मात दी।
दूसरे सेमीफाइनल में स्ट्रायकोवा ने अमेरिका की कोको वानडेवेघे को 2-6, 6-4, 6-3 से हराया।
dharmpath.com dharmpath