झुहाई (चीन), 4 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका की कोको वांडेवेघे ने आस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को शनिवार को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से मात देते हुए डब्ल्यूटीए इलिट ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विश्व की 12वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वांडेवेघे ने अपनी बेहतरीन सर्विस के दम पर बार्टी को पूरे मैच में परेशान किया।
फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी का सामना जुलिया जॉर्जेस से होगा जिन्होंने अनास्तासिया सेवास्तोवा को 6-3, 6-3 से हराते हुए फाइनल का सफर तय किया।
जर्मनी की जॉर्जेस ने शुरू से ही बेहतरीन फॉर्म का परिचय दिया और अपनी विपक्षी खिलाड़ी की पहली सर्विस तोड़ी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
dharmpath.com dharmpath