टेनिस : बार्सिलोना ओपन में नडाल की विजयी शुरुआत

बार्सिलोना, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल ने बार्सिलोना ओपन के पहले दौर में आसान जीत दर्ज की।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक बार्सिलोना ओपन खिताब आठ बार जीत चुके नडाल ने बुधवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में अपने ही देश के मार्सेल ग्रानोलर्स को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया।

यह मैच जीतने के लिए नडाल ने एक घंटे 31 मिनट समय लिया। नडाल ने हाल ही में मोंटे कार्लो मास्टर्स खिताब जीता है।

अगले दौर में नडाल का सामना अपने ही देश के अल्बर्ट मोंटानेस से होगा। मोंटानेस ने पुर्तगाल के जोआओ सौसा को 6-1, 6-3 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493