साओ पाउलो, 1 मार्च (आईएएनएस)। इटली के टेनिस खिलाड़ी फाबियो फोगनीनी ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए बासिल ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश हासिल कर लिया है।
फोगनीनी ने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल के क्वालीफायर जोआओ डोमिनगुएस को सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से मात दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वर्ल्ड नम्बर-20 फोगनीनी का सामना अब क्वार्टर फाइनल में स्पेन के खिलाड़ी गुइलेर्मो गार्सिया लोपेज से होगा।
लोपेज ने प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेटीना के खिलाड़ी फेड्रिको डेल्बोनिस को 7-6, 4-6, 6-4 से मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश किया।
इस बीच, उरुग्वे के खिलाड़ी पाब्लो कुवास ने आस्ट्रिया के सेबेस्टियन ओफनर को सीधे सेटों में 6-4, 6-7 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में लियोनाडरे मायेर के खिलाफ भिड़ंत पक्की की है।
dharmpath.com dharmpath