बेंगलुरु, 7 नवंबर (आईएएनएस)। स्थानीय खिलाड़ी आदिल कल्याणुपर को रविवार से यहां शुरू होने जा रहे बेंगलुरु ओपन एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है।
आदिल ने एक बयान में कहा, “बेंगलुरु चैलेंजर में वाइल्ड कार्ड पाने से मैं खुश हूं। कर्नाटक राज्य लॉन टेनिस संघ (केएसएलटीए) से इस तरह का सहयोग अमूल्य है और इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।”
आदिल वाइल्ड कार्ड पाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सूरज प्रबोध और मौजूदा चैम्पियन सुमित नागल को वाइल्ड कार्ड मिल चुका है।
18 वर्षीय आदिल ने कहा, ” मैंने 16 साल की उम्र में स्पेन में पहला एटीपी अंक हासिल किया था। उसके बाद से मैंने दो साल तक संषर्घ किया। लेकिन अब मैं पूरी तरह से फिट और आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं।”
आदिल ने 1543 रैंकिंग के साथ साल की शुरुआत की थी, लेकिन अब वह 509 स्थान चढ़कर 1034वें स्थान पर आ चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath