लंदन, 17 नवंबर (आईएएनएस)। वर्ष के आखिरी एटीपी टूर्नामेंट एटीपी टूर फाइनल्स में मंगलवार को भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के फ्लोरीन मेर्गिया की जोड़ी ने ब्रिटेन के जेमी मरे और आस्ट्रेलिया के जॉन पीयर्स की जोड़ी को पुरुष युगल वर्ग के दूसरे राउंड के मैच में हरा दिया।
आठवीं वरीय रोहन-बोपन्ना की जोड़ी ने चौथी वरीय मरे-पीयर्स की जोड़ी को एक घंटा 15 मिनट में 6-3, 7-6(5) से हराया।
बोपन्ना-मेर्गिया ने पहली सर्विस पर 15 में से 12 अंक हासिल करते हुए पहला सेट आसानी से अपने नाम कर लिया।
दूसरे सेट में जरूर उन्हें कठिन चुनौती झेलनी पड़ी और दो डबल फॉल्ट कर वे एक समय पीछड़ गए।
हालांकि बोपन्ना-मेर्गिया ने उसके बाद लगातार चार एस लगाते हुए सेट को टाईब्रेकर में ले गए और अंतत: जीत हासिल कर ली।
लगातार दो जीत के साथ बोपन्ना-मेर्गिया ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
dharmpath.com dharmpath