टेनिस : बोपन्ना-मेर्गिया वियना ओपन से बाहर

वियना, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष पुरुष युगल टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना रोमानिया के अपने जोड़ीदार फ्लोरीन मेर्गिया के साथ वियना ओपन के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए।

बुधवार को हुए मैच में बोपन्ना-मेर्गिया की जोड़ी आस्ट्रिया के जूलीयन नोल और कनाडा के डेनियल नेस्टर की जोड़ी से तीन सेटों तक खिंचे संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार गई।

वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश करने वाली नोल-नेस्टर की जोड़ी ने बोपन्ना-मेर्गिया को 7-6(5), 5-7, 10-4 से हराया।

पहला सेट टाईब्रेकर में गंवाने के बाद बोपन्ना-मेर्गिया ने दमदार वापसी करते हुए दूसरा सेट जीत लिया और स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

तीसरे सेट में भी दोनों जोड़ियों के बीच जमकर संघर्ष हुआ और सुपरटाइब्रेकर में अंतत: बोपन्ना-मेर्गिया को हार झेलनी पड़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493