टेनिस : ब्रासिल ओपन के क्वार्टर फाइनल में रामोस वनोलास

साओ पाउलो, 2 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस खिलाड़ी एल्बर्ट रामोस-वनोलास ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए ब्रासिल ओपन टेनिस टर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश हासिल कर लिया है।

पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में रामोस विनोलास ने ब्राजील के गिलहेर्मे स्लेजार को मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वल्र्ड नम्बर-22 रामोस विनोलास ने एक घंटे 30 मिनट तक चले मैच में स्लेजेर को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात दी।

इसके अलावा, एक अन्य मैच में फ्रांस के गेल मोंफिल्स ने अर्जेंटीना के होरासियो जेबालोस को 3-6, 6-3, 3-6 से मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश किया।

ब्राजील के रोगेरियो दुत्रा सिल्वा ने अर्जेंटीना के निकोलस किकर को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493