टेनिस : ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में क्वालीफायर से हारकर बाहर हुए एडमंड

ब्रिस्बेन, 2 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के नम्बर-1 टेनिस खिलाड़ी केल एडमंड को ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में बुधवार को निराशा हाथ लगी है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में वर्ल्ड नम्बर-14 एडमंड को क्वालीफायर खिलाड़ी जापान के यासुताका युचियामा से हारकर बाहर होना पड़ा।

एडमंड को दूसरे दौर में वर्ल्ड नम्बर-185 यासुताका ने 7-6 (8-6), 6-4 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। एडमंड को पहले दौर के मैच में बाय मिला था लेकिन वह दूसरे दौर में जीत हासिल नहीं कर पाए।

महिला वर्ग में ब्रिटेन की टेनिस खिलाड़ी हैरियट डार्ट को भी हार का सामना करना पड़ा। डार्ट को लातविया की खिलाड़ी एनास्तासीजा सेवास्तोवा ने सीधे सेटों में 6-2, 6-0 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493