टेनिस : ब्रिस्बेन इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में पहुंचीं ओसाका

ब्रिस्बेन, 3 जनवरी (आईएएनएस)। जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने गुरुवार को लातविया की अनस्तासिया सेवास्तोवा को ब्रिस्बेन इंटरनेशनल के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में 3-6, 6-0, 6-4 से मात देकर सेमीफाइनल में कदम रखा।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अमेरिकी ओपन विजेता ने इस मुकाबले को जीतने के लिए एक घंटे 31 मिनट का समय लिया और सेमीफाइनल में जगह बनाई।

डब्ल्यूटीए की वेबसाइट ने ओसाका के हवाले से लिखा है, “पहले सेट में मैं घबराई हुई थी और मुझे लग रहा था कि मैं कई अनफोस्र्ड एरर कर दूंगी। मेरा पहला सेट हारने का प्रमुख कारण शायद यही था।”

उन्होंने कहा, “मैं बस शांत रहने की कोशिश कर रही थी और अपने आप से कह रही थी कि मैं दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हूं। मुझे यहां खड़े रहने और अपने मौके तलाशने की जरूरत है।”

सेमीफाइनल में ओसाका का सामना यूक्रेन की लेसिया सुरेंको और इस्तोनिया की अनेटा कोंटाविएट के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493