टेनिस : मार्लोका ओपन के फाइनल में सेवास्तोवा

साल्विया (स्पेन), 24 जून (आईएएनएस)। लातविया की महिला टेनिस खिलाड़ी अनास्तासिया स्वेास्तोवा ने आस्ट्रेलिया की समांथा स्तोसुर को 7-6, (7-1), 6-1 से मात देकर मार्लोका ओपन फाइनल में जगह बना ली है।

वह लगातार तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सेवास्तोवा ने शनिवार को खेले गए मुकाबले में पहले सेट में अपनी सर्विस पर दो बार चूक गईं, लेकिन दूसरे सेट में उन्होंने सर्विस पर सिर्फ पांच अंक गंवाए।

डब्ल्यूटीए वेबसाइट ने सेवास्तोवा के हवाले से लिखा है, “मैंने कभी भी लगातार तीन बार फाइनल में पहुंचने के बारे में नहीं सोचा था। यह काफी मुश्किल ड्रॉ था, जहां कई शानदार खिलाड़ी थे।”

फाइनल में उनका सामना जर्मनी की टाटजाना मारिया से होगा, जिन्होंने अमेरिका की सोफिया केनिन को 6-2, 2-6, 6-4 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493