टेनिस : मियामी ओपन के अगले दौर में मोनिका

मियामी (अमेरिका), 22 मार्च (आईएएनएस)। प्यूटरे रिको की पेशेवर टेनिस खिलाड़ी मोनिका प्यूग ने अच्छी शुरुआत करते हुए मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

मोनिका ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में आस्ट्रेलिया की सामंथा स्तोसुर को मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, मोनिका ने बुधवार रात खेले गए इस मैच में स्तोसुर को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया।

मोनिका और स्तोसुर के बीच अब तक छह मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से चार में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने जीत हासिल की है और दो मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

रियो ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता मोनिका के लिए अगले दौर का मैच आसान नहीं होगा। उनका अगला मुकाबला डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियाकी के खिलाफ होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493