टेनिस : मियामी ओपन के तीसरे दौर में कोंटा

मियामी, 26 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटिश की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी योहाना कोंटा ने मियामी ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने बेलारूस की एलियाक्सांद्रा सास्नोविक को महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में 6-2, 6-7 (7-5), 6-4 से मात दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मैच दो घंटे 40 मिनट तक चला, क्योंकि इस बीच, बारिश ने दो बार मैच में दखल दी।

मैच के बाद कोंटा ने कहा, “मैं अपनी वापसी से और जीत कर तीसरे दौर में किए प्रवेश से काफी खुश हूं। कोर्ट में परिस्थितियां तेज हवाओं और बारिश के कारण बेहद मुश्किल रहीं।”

ब्रिटेन की 25 वर्षीया खिलाड़ी ने कहा, “इस कठिन मैच में खुद की उम्मीदों पर बरकरार रहना बेहद मुश्किल था और इस कारण थोड़ी खीज भी उठ रही थी। उन्होंने (एलियाक्सांद्रा) ने काफी अच्छा खेला। उनके खिलाफ जीतने के लिए मुझे सच में कड़ा संघर्ष करना पड़ा।”

विश्व की 11वीं वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी कोंटा का मुकाबला टूर्नामेंट के तीसरे दौर में फ्रांस की पॉलिने पारमेंटियर से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493