टेनिस : मियामी ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे नडाल

मियामी, 25 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल ने मियामी ओपन के पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में जगह बना ली है। उन्होंने दूसरे दौर में इजरायल के डुडी सेला को मात दी।

मियामी, 25 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल ने मियामी ओपन के पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर में जगह बना ली है। उन्होंने दूसरे दौर में इजरायल के डुडी सेला को मात दी।

नडाल ने सेला को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात दी।

नडाल ने पहला सेट 35 मिनट में अपने नाम किया। इस सेट के चौथे गेम में नडाल ने सेला की सर्विस को तोड़ा। उन्होंने दूसरे सेट में 3-2 से पिछड़ने के बाद दो ब्रेक प्वाइंट बचाए।

नडाल चार बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच चुके हैं, लेकिन वह एक भी बार इस टूर्नामेंट को जीत नहीं पाए हैं।

इस टूर्नामेंट के शुक्रवार को हुए अन्य मुकाबलों में जापान के निशिकोरी ने दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को 6-4, 6-3 से मात दी। कनाडा के मिलोस राओनिक ने विक्टर ट्रोइस्की को 6-3, 7-5 से मात दी।

लेकिन महिला एकल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। रूस की एलेना वेसनिना को 594 वरीयता प्राप्त क्रोएशिया की अजला टोमजानोविक के हाथों 3-6, 6-4, 7-5 से हार झेलनी पड़ी। वेसनिना ने हाल ही में इंडियन वेल्स का खिताब अपने नाम किया था।

सिमोना हालेप ने कड़े मुकाबले में जापान की नाओमी ओसाका को 6-4, 2-6, 6-3 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493