टेनिस : मियामी ओपन के पहले दौर में हारे निकोल्स

मियामी, 23 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी फ्रांसेस टियाफोए ने वर्ल्ड नम्बर-87 निकोल्स किकर को मात देकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड नंबर-63 फ्रांसेस ने अर्जेटीना के निकोल्स को 6-4, 7-6(4) से मात दी।

फ्रांसेस ने अपने मजबूत सर्व के दम पर पहला सेट आसानी से जीत लिया। दूसरे सेट में निकोल्स ने टियाफोए के सेट दो बार ब्रेक किए और 4-1 की बढ़त भी ली, लेकिन अमेरिकी खिलाड़ी ने अच्छी वापसी करते हुए 5-5 से बराबरी कर ली।

यहां निकोल्स ने सेट जीतने का अवसर गंवा दिया और अपनी लय खो बैठे। टियाफोए ने इस सेट को 7-4 से अपने नाम कर मैच जीता और दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

टियाफोए का सामना अब अगले दौर में ब्रिटेन के खिलाड़ी केल एडमंड से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493