टेनिस : मियामी ओपन में उलटफेर का शिकार हुईं हालेप

मियामी, 25 मार्च (आईएएनएस)। वर्ल्ड नम्बर-1 टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप को उलटफेर का शिकार होकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रोमानिया की सिमोना हालेप को महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर में पोलैंड की एगनिएज्का रदवांस्का ने मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-32 रदवांस्का ने हालेप को एक घंटे और 44 मिनट तक चले मुकाबले में 3-6, 6-2, 6-3 से मात देकर जीत हासिल की।

इस मैच के बाद रदवांस्का ने एक बयान में कहा, “मैं बहुत खुश हूं। खासकर इसलिए खुश हूं कि हालेप पिछले कई माह से शानदार टेनिस खेल रही हैं। वातावरण शानदार था और सभी चीजें मेरी अनुकूल रहीं।”

रदवांस्का ने कहा, “यहां भरे हुए स्टेडियम में खेला गया हर मैच शानदार होता है। आप इससे अधिक की मांग नहीं कर सकते।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493