मियामी, 28 मार्च (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर ने मियामी ओपन टूर्नामेंट में जुआन मार्टिन डेल पोट्रो के खिलाफ खेले गए मैच में जीत हासिल की है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, फेडरर ने मार्टिन को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात देकर टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया है। उनका अगला मुकाबला स्पेन के रोबटरे बटिस्टा ऑगट के खिलाफ होगा।
टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में जर्मनी की स्टार टेनिस खिलाड़ी एंजेलिक कर्बर ने जापान की रीसी ओजाकी को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से मात दी।
इसके अलावा, ब्रिटेन की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी योहाना कोंटा ने मियामी ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने लारा ऑराबारेना को 7-5, 6-1 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोंटा का सामना टूर्नामेंट की तीसरी वरीय सिमोना हालेप से होगा।
dharmpath.com dharmpath