टेनिस : मुगुरुजा टोक्यो ओपन के सेमीफाइनल में

टोक्यो, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा ने शुक्रवार को टोक्यो ओपन के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

उन्होंने फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, स्पेनिश खिलाड़ी ने पहले सेट में शानदार प्रदर्शन किया। इस सेट में उन्होंने सर्विस के दौरान सिर्फ चार अंक गंवाए। मुगुरुजा को इस मैच को जीतने में सिर्फ 83 मिनट का समय लगा।

मुगुरुजा ने मैच के बाद कहा, “मेरा मानना है कि मैं अपना खेल खेल रही थी। अहम समय पर मैंने अच्छा खेल खेला इससे मैं बेहद खुश हूं।”

सेमीफाइनल में मुगुरुजा का सामना डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियाकी और स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुल्कोवा के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।

वहीं एक अन्य मैच में जर्मनी की एंजेलिक केर्बर ने चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा को 7-6 (7-5), 7-5 से मात दी।

अगले दौर में केर्बर का सामना रूस की अनास्तासिया पावयुचेनकोव से होगा। उन्होंने चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रायकोवा को कड़े मुकाबले में 5-7, 6-3, 6-1 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493