मेड्रिड, 8 मई (आईएएनएस)। चेक गणराज्य की केरोलिना प्लिसकोवा ने यहां जारी मेड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बना ली है।
छठी सीड प्लिसकोवा ने सोमवार को बेलारूस की विक्टोरिया एजारेंका को हराते हुए दूसरे दौर की बाधा पार की। प्लिसकोवा ने एजारेंका को 6-2, 1-6, 7-5 से हराया।
प्लिसकोवा अपने करियर में पहली बार इस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंची हैं। वह क्ले कोर्ट पर बीते सात मुकाबलों से अजेय हैं।
अगले दौर में प्लिसकोवा का सामना अमेरिका की स्लोएन स्टीफेंस से होगा। स्टीफेंस ने 2017 में अमेरिकी ओपन खिताब जीता था और अभी वह वर्ल्ड रैंकिंग में नौवें नम्बर की खिलाड़ी हैं।
dharmpath.com dharmpath