मेड्रिड , 8 मई (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल और ब्रिटेन के एंडी मरे मेड्रिड मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
मेड्रिड , 8 मई (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल और ब्रिटेन के एंडी मरे मेड्रिड मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
नडाल ने गुरुवार को हुए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इटली के सिमोन बोलेली को 6-2, 6-2 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे से थोड़ा कम समय तक चला।
दूसरी ओर, मरे ने एक घंटे चार मिनट तक चले मुकाबले में मार्क ग्रानोलर्स को सीधे सेटों में 6-2, 6-0 से हराया।
टूर्नामेंट के सातवीं वरीय खिलाड़ी स्पेन के ही डेविड फेरर भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। फेरर ने अपने ही देश के फर्नाडो वर्दास्को को 5-7, 6-3, 6-4 से हराया।
तीसरे दौर में नम्बर-1 सीड स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हराने वाले निक किर्गियोस हालांकि प्री-क्वार्टर फाइनल में जान इश्नर के हाथों 3-6, 7-6, 6-4 से हार गए।
जापान के केई निशिकोरी भी अंतिम-8 दौर में जगह बनाने में सफल रहे हैं। निशिकोरी ने स्पेन के रोबटरे बाउतिस्ता को 6-3, 6-3 से हराया।
dharmpath.com dharmpath