मोंटेरे (मेक्सिको), 6 अप्रैल (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता मोनिका पुइग ने स्विट्जरलैंड की स्टेफनी वोएगेले को मात देकर मोंटेरे ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पुइग ने गुरुवार रात खेले गए मैच में स्टेफनी को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात दी।
पोटरे रीको की खिलाड़ी मोनिका ने एक घंटे 47 मिनट तक चले मैच में मेक्सिकन ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली स्टेफनी को हराया।
मैच के बाद मोनिका ने कहा, “मैं यहां रात के समय पहला मैच खेल रही थी और ऐसे में स्थितियां दिन के मैच के मुकाबले थोड़ी अलग थी।”
मोनिका ने कहा, “दिन काफी गर्म था और जिस प्रकार से गेंद बाउंस हो रही थी और कोर्ट काफी अलग खेल रहा था, ऐसे में मैं अपने खेल से काफी खुश हूं।”
वर्ल्ड नम्बर-68 मोनिका का अगला मुकाबला क्वार्टर फाइनल में हंगरी की टीमिया बाबोस से होगा।
बाबोस ने क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन की नाओमी ब्रोडे को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात देकर बाहर किया।
dharmpath.com dharmpath