टेनिस : मोंटे कार्लो के प्री-क्वार्टर फाइनल में थीम

मोनाको (फ्रांस), 18 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रिया के टेनिस खिलाड़ी डोमिनिक थीम ने टखने की चोट के कारण पांच सप्ताह तक बाहर रहने के बाद वापसी करते हुए मोंटे कार्लो मास्टर्स में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रख प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दौर में वर्ल्ड नम्बर-7 थीम ने रूस के आंद्रे रुब्लेव को मात दी।

थीम ने दूसरे दौर में दो घंटे और 40 मिनट तक चले मैच में वर्ल्ड नम्बर-33 रुब्लेव को 5-7, 7-5, 7-5 से मात दी।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, अपनी जीत के बाद एक बयान में थीम ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि मैं दो घंटे और 40 मिनट तक इस मैच को खेल पाया।”

थीम का अगला मुकाबला सर्बिया के स्टार नोवाक जोकोविक और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता खिलाड़ी से होगा। ऐसे में आस्ट्रिया के इस खिलाड़ी को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493