मोनाको (फ्रांस), 17 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस खिलाड़ी एल्बर्ट रामोस-विनोलास ने रोलेक्स मोंटे कार्लो मास्टर्स के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में रामोस-विनोलास ने ब्रिटेन के जारेड डोनाल्डसन को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराया था।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल इसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने रामोस-विनोलास ने एक घंटे और 37 मिनट के भीतर डोनाल्डसन को हराया।
अपनी जीत के बाद वर्ल्ड नम्बर-24 ने कहा, “मैं मोनाको में वापस आकर और इस टूर्नामेंट को खेलकर काफी खुश हूं।”
रामोस-विनोलास ने कहा, “मेरे पास पिछले साल की कई यादें हैं। पहले दौर में आसान जीत हासिल कर काफी खुश हूं, क्योंकि पहला मैच हमेशा खास होता है।”
दूसरे दौर में रामोस-विनोलास का सामना अमेरिका टेनिस सैंडग्रेन और जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर के बीच के विजेता खिलाड़ी से होगा।
dharmpath.com dharmpath