टेनिस : मोंटे कार्लो मास्टर्स में उलटफेर का शिकार हुए सिलिक

मोनाको, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्ल्ड नंबर-35 अर्जेटीना के गाइडो पेला ने मंगलवार को मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में एक बड़ा उलटफेर करते हुए अपने से ऊंची रैकिंग वाले खिलाड़ी क्रोएशिया के मारिन सिलिक को मात दी।

पेला ने पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर के मैच में वर्ल्ड नंबर-11 सिलिक को 6-3, 5-7, 6-1 से हराया।

दो घंटे 16 मिनट तक चले मैच में पहला सेट पेला ने आराम से अपने नाम किया लेकिन दूसरे सेट में सिलिक ने उन्हें मात दी। तीसरे सेट में पेला हालांकि पूरी तरह से सिलिक पर हावी रहे। मैच में सिलिक ने कुल सात डबल फॉल्ट किए जबकि अर्जेटीना के खिलाड़ी ने दो डबल फॉल्ट लगाए।

सिलिक ने 13 में से पांच ब्रेक प्वाइंट बचाए वहीं पेला छह में से सिर्फ एक ही ब्रेक प्वाइंट बचा पाए।

तीसरे दौर में पेला का सामना स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका और इटली के मार्को चेचेहिनाटो के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

वहीं फ्रांस के जाइल्स सिमोन ने भी दूसरे दौर की बाधा पार कर ली है। उन्होंने आस्ट्रेलिया के एलेक्सी पोपयनि को 7-5, 6-1 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493