टेनिस : मोंटे कार्लो मास्टर्स में उलटफेर का शिकार हुए जोकोविक

मोनाको, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। वल्र्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविक को शुक्रवार को यहां मोंटे कार्लो मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में उलटफेर का शिकार होना पड़ा।

जोकोविक को तीन सेट तक चले पुरुष एकल वर्ग के एक बेहद कड़े मुकाबले में रूस के डेनिल मेदवेदेव ने 6-3, 4-6, 6-2 से मात दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाले 31 वर्षीय जोकोविक को इस टूर्नामेंट के पहले दौर में बाई मिली थी, लेकिन वे अपने सफर को अंतिम-8 से आगे नहीं बढ़ा पाए।

जोकोविक ने 2013 और 2015 में इस प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया था। मेदवेदेव ने उन्हें हराने के लिए दो घंटे और 20 मिनट का समय लिया।

पिछले महीने भी जोकोविक का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और उन्हें इंडियन वेल्स एवं मियामी ओपन में हार झेलनी पड़ी थी।

जोकोविक इंडियन वेल्स के तीसरे और मियामी ओपन के चौथे दौर में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493