सिंगापुर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। एलिना स्वितोलीना ने अमेरिकी की स्लोआने स्टीफंस को मात देकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स का खिताब अपने नाम किया।
इस खिताबी जीत के साथ वह डब्ल्यूटीए फाइनल्स चैम्पियन बनने वाली यूक्रेन की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, स्वितोलीना ने स्टीफंस को फाइनल मुकाबले में 3-6, 6-2, 6-2 से मात दी।
ऐसे में सोमवार को जारी डब्ल्यूटीए रैंकिंग में उन्हें चौथा स्थान हासिल हो गया है। स्वितोलीना ने तीन स्थान ऊपर उठते हुए चौथा स्थान हासिल किया।
स्टीफंस अगर इस मुकाबले में जीत हासिल करती, तो वह डब्ल्यूटीए का खिताब हासिल करने वाली आठवीं अमेरिकी खिलाड़ी बन जातीं। हालांकि, इस मैच में उनके भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया और वह यह उपलब्धि हासिल करने से चूक गईं।
dharmpath.com dharmpath