एंटवर्प (बेल्जियम), 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी काइल एडमंड ने यहां गुरुवार को अल्बर्ट रामोस-विनोलास को हराकर यूरोपियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
वर्ल्ड रैंकिंग में 15वें पायदान पर मौजूद एडमंड ने स्पेनिश खिलाड़ी को सीधे सेटों में 6-0, 6-2 से शिकस्त दी।
एडमंड ने मैच की दमदार शुरुआत की और लगातार दस गेम जीतते हुए महज 56 मिनट तक चले इस मैच को अपने नाम किया। शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में एडमंड का मुकाबला बेलारूस के इल्या इवशका से होगा।
इवशका ने इटली के सल्वाटोर करूसो को 6-3, 6-7(8), 7-5 से पराजित किया।
इसके अलावा, फ्रांस के गेल मोनफिल्स ने हमवतन जो-विल्फ्रेड सोंगा को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में 6-4, 3-6, 6-4 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया है।
dharmpath.com dharmpath