मोनेटेरी (मेक्सिको), 3 अप्रैल (आईएएनएस)। स्लोवाकिया की मैग्दालेना रिबारिकोवा ने मोनेटेरी ओपन के पहले दौर में जापान की रिसा ओजाकी को 6-4, 6-3 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सोमवार को सेंट्रल कोर्ट पर खेलते हुए वर्ल्ड नंबर-17 रिबारिकोवा की सर्विस ने अंतर पैदा किया और पहले सेट में आसानी से जीत हासिल की।
दूसरे सेट में स्कोर 3-3 से बराबर था। यहां से स्लोवाकिया की खिलाड़ी ने अगले तीन गेमों में शानदार प्रदर्शन किया और जापानी खिलाड़ी को बैकफुट पर धकेल दिया।
दूसरे दौर में रिबारिकोवा का सामाना ग्रीस की वालेटिनी ग्रामाटिकोपोउलोउ और क्रोएशिया की जाना फेट से होगा।
dharmpath.com dharmpath