मेड्रिड, 9 जनवरी (आईएएनएस)। जर्मनी की महिला टेनिस स्टार एंजेलिक केर्बर सोमवार को जारी महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं।
केर्बर के इस समय 8,875 रैंकिंग अंक हैं।
केर्बर पिछले वर्ष 12 दिसंबर को दिग्गज अमेरिकी खिलाड़ी सेरेना विलियम्स की लगातार 186 सप्ताह की बादशाहत खत्म कर शीर्ष पर पहुंची थीं।
शीर्ष-10 में दो बदलाव देखने को मिले। चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा पांचवें स्थान पर पहुंच गईं, जबकि स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुल्कोवा छठे स्थान पर खिसक गईं।
डब्ल्यूटीए रैंकिंग :-
1. एंजेलिक केर्बर (जर्मनी) : 8,875 अंक
2. सेरेना विलियम्स (अमेरिका) : 7,080 अंक
3. एग्निएज्का रादवांस्का (पोलैंड) : 5,420 अंक
4. सिमोना हालेप (रोमानिया) : 5,257 अंक
5. कैरोलिना प्लिसकोवा (चेक गणराज्य) : 4,970 अंक
6. डोमिनिका सिबुल्कोवा (स्लोवाकिया) : 4,875 अंक
7. गार्बिने मुगुरुजा (स्पेन) : 4,420 अंक
8. मैडिसन कीज (अमेरिका) : 4,137 अंक
9. स्वेतलाना कुजनेत्सोवा (रूस) : 4,115 अंक
10. योहान्ना कोंटा (ब्रिटेन) : 3,690 अंक
dharmpath.com dharmpath