टेनिस : रोजर्स कप के क्वार्टर फाइनल में स्टीफंस

मॉन्ट्रियल, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी ओपन चैम्पियन स्लोआने स्टीफंस ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए रोजर्स कप टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, स्टीफंस ने गुरुवार रात खेले गए महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में कार्ला सुआरेज नवारो को मात दी।

अमेरिका की स्टीफंस ने स्पेन की कार्ला को सीधे सेटों में 6-2, 7-5 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

स्टीफंस ने अपनी जीत के बाद कहा, “हो सकता है कि मैं अगर पहले जैसी खिलाड़ी होती, तो शायद डर जाती। मैंने कहा कि चलो ठीक है। मैंने अपना खेल खेला और मैं इससे खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493