टेनिस : ल्योन ओपन के क्वार्टर फाइनल में सोंगा

मेड्रिड, 25 मई (आईएएनएस)। फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी जो-विलफ्रेड सोंगा ने अर्जेंटीना के कार्लोस बेर्लोक को हराकर ल्योन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, सोंगा ने बेर्लोक को बुधवार रात को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में 6-7(2), 6-2, 6-3 से मात दी।

तीन साल पहले अर्जेटीना में खेले गए डेविस कप में बेर्लोक और सोंगा का सामना हुआ था, जिसमें भी फ्रांस के खिलाड़ी सोंगा ने जीत हासिल की थी।

ल्योन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में सोंगा का सामना रूस के कारेन काचानोव से होगा। काचानोव ने आस्ट्रेलिया के जोर्डन थॉम्पसन को हराकार अंतिम-8 में कदम रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493