टेनिस : वर्ल्ड नंबर-1 हालेप सिडनी इंटरनेशनल से बाहर

सिडनी, 9 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया की एश्लेग बार्टी ने वर्ल्ड नंबर-1 रोमानिया की सिमोना हालेप को हराकर सिडनी इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, आस्ट्रेलिया की नंबर-1 बार्टी ने बुधवार को खेले गए महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में रोलां गैरो चैम्पियन हालेप को 6-4, 6-4 से मात दी।

बार्टी ने मैच में कुल 26 विनर्स लगाए जबकि हालेप नौ विनर्स ही लगा पाई।

वर्ल्ड नंबर-15 बार्टी ने इस जीत के साथ ही टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493