टेनिस : वाशिंगटन ओपन के अंतिम-8 में मरे

वाशिंगटन, 3 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व वर्ल्ड नम्बर-1 एंडी मरे ने अपनी अच्छी फॉर्म को बरकरार रखते हुए वाशिंगटन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम-8 में प्रवेश कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मरे ने पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमानिया के मॉरियस कोपिल को मात दी।

ब्रिटेन के 31 वर्षीय खिलाड़ी ने कोपिल को 6-7 (5-7), 6-3, 7-6 (7-4) से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

क्वार्टर फाइनल में अब मरे का सामना आस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनाओर से होगा। वह पिछले साल विंबलडन के बाद किसी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।

हिप सर्जरी के बाद टेनिस कोर्ट पर वापस लौटे मरे का यह तीसरा टूर्नामेंट है। वर्तमान में अब वह विश्व रैंकिंग में 832वें स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493