टेनिस : विंबलडन चैम्पियन मुगुरुजा अमेरिका ओपन के दूसरे दौर में (लीड-1)

न्यूयॉर्क, 29 अगस्त (आईएएनएस)। इस साल विंबलडन चैम्पियन बनीं गार्बिने मुगुरुजा अपनी अच्छी फॉर्म में चल रही हैं और इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए उन्होंने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिका ओपन की अच्छी शुरूआत करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

महिला एकल वर्ग के पहले दौर में तीसरी विश्व वरीयका प्राप्त मुगुरुजा ने वारवरा लेपचेनको मात दी।

स्पेन की टेनिस खिलाड़ी मुगुरुजा ने लेपचेनको को सीधे सेट में 6-0, 6-3 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

दूसरे दौर में मुगुरुजा का सामना चीन की टेनिस खिलाड़ी डुआन यिंगयिंग से होगा।

इसके अलावा, पेट्रा क्वितोवा ने भी अच्छी शुरूआत करते हुए दूसरे दौर में कदम रखा है। क्वितोवा ने पहले दौर में जेलेना जानकोविक को 7-5, 7-5 से मात दी।

एलीजे कोर्नेट ने भी अपने पहले दौर के मैच में ब्रिटेन की हीथर वाटसन को सीधे गेमों में 6-4, 6-4 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493