टेनिस : वीनस के साथ उलटफेर कर मियामी ओपन सेमीफाइनल में कोलिंस

मियामी, 29 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी डेनिएले कोलिंस ने बड़ा उलटफेर करते हुए मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड नम्बर-93 कोलिंस ने अमेरिका की दिग्गज वीनस विलियम्स को बाहर का रास्ता दिखाया।

कोलिंस ने वर्ल्ड नम्बर-8 वीनस को महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराकर अंतिम-4 में कदम रखा।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अब कोलिंस का सामना लातविया की वर्ल्ड नम्बर-5 येलेना ओस्टापेंको से होगा।

कोलिंस का सामना इस टूर्नामेंट के जरिए पहली बार वीनस से हुआ था और अपने पहले ही मैच में उन्होंने अमेरिका की दिग्गज खिलाड़ी को पटखनी दे दी।

ओस्टापेंको ने यूक्रेन की एलिना स्वितोलीना को 7-6 (3), 7-6 (5) से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। वह पहली बार इस टूर्नामेंट के अंतिम-4 में पहुंची हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493