टेनिस : शंघाई मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जोकोविक

इस सत्र में अपने नौवें खिताब के लिए प्रयासरत जोकोविक ने प्री-क्वार्टर फाइनल में स्पेन के फेलिसियानो लोपेज को 6-2, 6-3 से हराया।

जोकोविक और लोपेज के बीच अब तक सात मुकाबले हुए हैं और हर बार जोकोविक की जीत हुई है।

इस साल की यह जोकोविक की 70वीं जीत है। जोकोविक ने इस मैच में 22 विनर्स लगाए और 17 बेजां गलतियां कीं जबकि लोपेज ने सिर्फ 13 विनर्स लगाए और 28 बेजां गलतियां कर बैठे।

बीते सप्ताह बीजिंग में खिताब जीतने के बाद जोकोविक ने चीन में अपने जीत-हार का रिकार्ड 35-1 कर लिया है।

इस सत्र में बेहतरीन फार्म में चल रहे जोकोविक ने कहा कि मौजूदा स्तर बनाए रखने के लिए उन्हें अपने खेल में कुछ सुधार की जरूरत है।

इस बीच, दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। एंडरसन ने जापान के केई निशिकोरी को 7-6 (10), 7-6 (3) से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493