टेनिस : शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइल में पहुंचे फेडरर

शंघाई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। मौजूदा चैम्पियन स्विट्जरलैंड के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने शुक्रवार को एक हाई वोल्टेज क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान के केई निशिकोरी को हराकर यहां जारी शंघाई मास्टर्स टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, टॉप सीड फेडरर ने पहले सेट में 1-4 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए वर्ल्ड नंबर-12 निशिकोरी को 6-4, 7-6 से मात दी। सेमीफाइनल में शनिवार को फेडरर का सामना क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक से होगा।

कोरिक ने इस साल हाले फाइनल में 20 बार के ग्रैंड स्लेम विजेता फेडरर को हराया था। उन्होंने यहां एक अन्य क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एब्डेन को 7-5, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में कदम रखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493