टेनिस : शारापोवा, क्वितोवा मेड्रिड ओपन के दूसरे दौर में

मेड्रिड, 6 मई (आईएएनएस)। विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त रूस की मारिया शारापोवा मेड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। चेक गणराज्य की पेत्र क्वितोवा भी अगले दौर में जगह बनाने में कामयाब रहीं।

मौजूदा चैम्पियन शारापोवा ने कोलंबिया की मारियाना ड्यूक मारिनो को 6-1, 6-2 से हराया। वहीं, चौथी वरीयता प्राप्त क्वितोवा ने करीब दो घंटे चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में अमेरिका के कोको वानडेवेगे को 6-4, 2-6, 6-3 से मात दी।

विश्व की 15वीं वरीयता प्राप्त इटली की सारा इरानी को उलटफेर का शिकार होना पड़ा। उन्हें विश्व की 41वीं वरीय एनेस्तेसिया पावल्यूकेनकोवा से 6-3, 7-6(6) 6-4 से हार का सामना करना पड़ा।

दूसरी ओर, पुरुष वर्ग में 10वें वरीयता प्राप्त बुल्गारिया के ग्रिगोर दमित्रोव ने अमेरिका के डोनाल्ड यंग को 6-4, 3-0 से हराया। चोट के कारण यंग को मैच खत्म होने से पहले ही कोर्ट से हटना पड़ा।

फ्रांस के जो विलफ्रायड सोंगा और गाएल मोनफिल्स भी अगले दौर में प्रवेश पाने में सफल रहे। सोंगा ने चेक गणराज्य के लुकास रोसोल को 7-6, 6-3 से, जबकि गाएल ने रूस के विक्टर ट्रोइकी को 6-2, 6-0 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493