मेड्रिड, 7 मई (आईएएनएस)। रूस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने सोमवार को रोमानिया की इरिना कैमेलिया बेगू को मात देकर मेड्रिड ओपन के अंतिम-16 दौर में जगह बना ली है।
मेड्रिड, 7 मई (आईएएनएस)। रूस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने सोमवार को रोमानिया की इरिना कैमेलिया बेगू को मात देकर मेड्रिड ओपन के अंतिम-16 दौर में जगह बना ली है।
शारापोवा ने बेगु को सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से मात दी।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 2014 में मेड्रिड ओपन का खिताब अपने नाम करने वाली शारापोवा ने यह मैच एक घंटे 34 मिनट में अपने नाम किया।
आठवीं बार इस टूर्नामेंट में उतर रहीं शारापोवा ने छठी बार इस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई है।
अगले दौर में उनका सामना फ्रांस की क्रिस्टिना मलाडेनोविक से होगा जिन्होंने चीन की शुहुई झांग को 6-4, 4-6, 6-3 से मात देते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।
dharmpath.com dharmpath