शेनझेन, 27 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी कैमरोन नौरी ने क्रोएशिया के खिलाड़ी बोर्ना कोरिक को मात देकर शेनझेन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड नंबर 73 नौरी ने पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में कोरिक को मात दी।
नौरी ने वर्ल्ड नंबर-18 कोरिक को 6-4, 7-6 (10-8) से हराकर अंतिम-18 में कदम रखा है, जहां उनका सामना जापान के योशीहीतो निशिओका से होगा।
निशिओका ने अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में कनाडा के खिलाड़ी डेनिस शापोवालोव को मात दी। निशिओका ने शापोवालोव को 7-6 (7-5), 3-6, 7-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
dharmpath.com dharmpath