सिडनी, 10 जनवरी (आईएएनएस)। इटली के टेनिस खिलाड़ी पाउलो लोरेंजी ने बुधवार को सिडनी अंतर्राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के शीर्ष वरीय खिलाड़ी स्पेन के अलबर्ट रामोस-विनोलास को मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
वहीं स्पेन के फेलेसियानो लोपेज ने अर्जेटीना के डिएगो श्वार्टज्मान को मात देते हुए क्वार्टर फाइनल का सफर तय किया।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, लोरेंजी ने दो घंटे तीन मिनट तक चले मुकाबले में अपने स्पेन के विपक्षी को 6-3, 7-5 से मात दी।
जीत के बाद लोरेंजी ने कहा, “मेरा मानना है कि आज मैं काफी अच्छा खेल रहा था। हम अच्छे दोस्त हैं, तो यह मैच आसान नहीं था, लेकिन मैं खुश हूं।”
विश्व की 45वीं वरीयता प्राप्त लोरेंजी ने कहा, “मेरे लिए यह टूर्नामेंट बेहद जरूरी है। मुझे इसमें वरीयता नहीं मिली थी लेकिन दूसरे खिलाड़ियों की रैंकिंग में ज्यादा अंतर नहीं है।”
लोरेंजी क्वार्टर फाइनल में डामिल मेडवेडेव के खिलाफ उतरेंगे जिन्होंने अमेरिका के जारेड डोनाल्डसन को 6-3, 4-6, 7-5 से मात दी।
इसी टूर्नामेंट में लोपेज क्वार्टर फाइनल में एलेक्स डी मिनओर के खिलाफ उतरेंगे।
dharmpath.com dharmpath