टेनिस : सिनसिनाटी ओपन के खिताब के लिए फेडरर से भिड़ेंगे जोकोविक

सिनसिनाटी, 19 अगस्त (आईएएनएस)। सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक का सामना सिनसिनाटी ओपन के खिताबी मुकाबले में स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर से होगा।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, जोकोविक ने सेमीफाइनल में मारिन सिलिक को मात दी, वहीं फेडरर को डेविड गोफिन के चोटिल होने के कारण फाइनल में सीधा प्रवेश मिल गया।

जोकोविक ने क्रोएशिया के वल्र्ड नम्बर-7 सिलिक को दो घंटे और 30 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 3-6, 6-3 से मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-2 फेडरर एक अन्य सेमीफाइनल मैच में बेल्जियम के खिलाड़ी गोफिन के दूसरे सेट में चोटिल होने के कारण फाइनल में पहुंचे। गोफिन को कंधे में चोट लगी थी।

ऐसे में सिनसिनाटी ओपन के फाइनल मैच का हर किसी को बेसब्री से इंतजार होगा। इस पर जोकोविक ने कहा, “सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में यह बड़ी चुनौती होगी और इसमें कोई शक नहीं है। फेडरर इस टूर्नामेंट में बेहतर रूप से अपना दबाव बनाए हुए हैं।”

फेडरर ने कहा, “जोकोविक से फाइनल मुकाबले में भिड़ंत शानदार है। इस मैच में बहुत कुछ होगा। अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी से मिलने का इंतजार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493