टेनिस : सिनसिनाटी ओपन से बाहर हुईं मुगुरुजा

सिनसिनाटी (अमेरिका), 16 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी और सिनसिनाटी ओपन की मौजूदा विजेता गार्बिने मुगुरुजा को हारकर बाहर होना पड़ा।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, मुगुरुजा को महिला एकल वर्ग में खेले गए मैच में यूक्रेन की लेसिया सुरेंको ने मात दी।

सुरेंकों ने बुधवार रात को दो घंटे तक चले मुकाबले में वर्ल्ड नम्बर-9 मुगुरुजा को 2-6, 6-4, 6-4 से मात देकर बाहर किया।

इस जीत के साथ यूक्रेन की टेनिस खिलाड़ी सुरेंको ने अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका सामना रूस की एकातेरीना माकारोवा से होगा।

माकारोवा ने महिला एकल वर्ग में खेले गए एक अन्य मुकाबले में फ्रांस की एलिजे कोर्नेट को सीधे सेटों में 6-2, 6-0 से मात दी।

इस टूर्नामेंट में डेनमार्क की खिलाड़ी कैरोलीना वोजनियाकी को घुटने में चोट के कारण बाहर होना पड़ा।

वोजनियाकी इस चोट के कारण दूसरे दौर में नीदरलैंड्स की किकि बर्टेस के खिलाफ मैच पूरा नहीं कर पाईं। उन्होंने पहले सेट में 6-4 से जीत हासिल कर ली थी।

बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिस्कोवा को 2-6, 6-3, 7-5 से मात देकर तीसरे दौर में कदम रखा, जहां उनका सामना फ्रांस की कैरोलीना गार्सिया से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493