टेनिस : सिनसिनाटी मास्टर्स के दूसरे दौर में जोकोविक, मरे, नडाल जीते

सिनसिनाटी, 20 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ष के आखिरी मेजर टेनिस टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन से ठीक पहले अहम माने जा रहे सिनसिनाटी मास्टर्स में पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में नोवाक जोकोविक और एंडी मरे सहित सभी शीर्ष खिलाड़ियों ने जीत हासिल की।

जोकोविक, मरे के अलावा राफेल नडाल और स्टानिस्लास वावरिंका भी जीत हासिल कर तीसरे दौर में प्रवेश कर गए।

सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त सर्बिया के जोकोविक ने फ्रांस के बेनोइन पेयरे को 7-5, 6-2 से हराया, जबकि इसी सप्ताह दूसरी रैंकिंग हासिल करने वाले मरे ने दूसरे दौर में अमेरिका के मार्डी फिश को 6-4, 7-6(1) से मात दी।

वहीं पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीय स्पेन के राफेल नडाल ने फ्रांस के जेरेमी चार्डी को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हरा दिया।

पांचवें विश्व वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के वावरिंका को हालांकि क्रोएशिया के बोर्ना सोरिक को हराने में तीन सेट तक संघर्ष करना पड़ा। पहला सेट गंवाने के बाद वावरिंका ने वापसी करते हुए सोरिक को 3-6, 7-6(3), 6-3 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493