टेनिस : सिलिक हटे, जोकोविक मेड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में

मेड्रिड, 10 मई (आईएएनएस)। वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने शुक्रवार को मेड्रिड ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

उन्हें हालांकि यह स्थान क्वार्टर फाइनल में पसीना बहाने के कारण नहीं बल्कि अंतिम-8 में अपने प्रतिद्वंद्वी क्रोएशिया के मारिन सिलिक के नाम वापस लेने के कारण मिला है।

सिलिक ने अपने ट्वीटर पर लिखा, “मेरे प्रिय प्रशंसकों, मेड्रिड ओपन के आयोजक और नोवाक जोकोविक, मुझे यह बात बताते हुए निराशा हो रही है कि मैं मेड्रिड ओपन में आज के मैच से अपना नाम वापस ले रहा हूं।”

सिलिक ने विसात भोजन के कारण क्वार्टर फाइनल में न खेलने का फैसला किया।

सिलिक ने लिखा, “मैं रात में विसात भोजन से काफी परेशान रहा। मुझे बेहद निराशा है कि मेड्रिड में मेरा समय इस तरह से समाप्त हुआ। आपके समर्थन के लिए शुक्रिया।”

सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से होगा।

–आईएएनएस

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493