टेनिस : सेमीफाइनल में पहुंचीं प्रार्थना

बेंगलुरू, 21 मई (आईएएनएस)। एसएटी ओपन-एआईटीए नेशनल सीरीज अंडर-16 जूनियर टेनिस टूर्नामेंट के बालिका एकल वर्ग में प्रार्थना प्रभाकर ने तीसरी वरीय सोनाशे भटनागर को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

प्रार्थना ने गुरुवार को हुए मैच में सोनाशे को 2-6, 6-2, 7-6 (3) से मात दी।

नौवीं वरीय प्रार्थना को हालांकि सोनाशे के खिलाफ जीत हासिल करने में तीन घंटे कठिन मशक्कत करनी पड़ी।

प्रार्थना के अलावा उनकी टीम की ही साथी खिलाड़ी एवं शीर्ष वरीय शिवानी मंजाना और आठवीं वरीय अपूर्वा ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

एस. बी. अपूर्वा ने लक्ष्या पटनायक को 7-5, 3-6,7-6 (3 ) से जबकि शिवानी ने निकिता रेड्डी को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से आसानी से मात दे दी।

बालक एकल वर्ग में शीर्ष वरीय कर्नाटक के आदिल कल्याणपुर ने आठवें वरीय हिमांशु मोर को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493