टेनिस : स्वीडिश ओपन के फाइनल में पहुंचे रोब्रेडो

बास्टाड (स्वीडन), 26 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस स्टार टॉमी रोब्रेडो उम्दा प्रदर्शन करते हुए स्वीडिश ओपन के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं।

रोब्रेडो ने शुक्रवार को हुए क्वार्टर फाइनल मैच में फ्रांस के पॉल हेनरी मैथ्यू को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराया और फिर शनिवार को उन्होंने जर्मनी के एलेक्सजेंडर ज्वेरोव को पराजित किया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक 33 साल के रोब्रेडो ने सेमीफाइनल में उभरते हुए स्टार ज्वेरोव को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया।

विश्व के 21वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रोब्रेडो फाइनल में अपने करियर के 13वें खिताब को हासिल करने के लिए फ्रांस के बेनोइट पिएरो का सामना करेंगे।

गैर वरीय पिएरो ने इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में उरुग्वे के पाब्लो चुवास को 6-4, 6-3 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493