टेनिस : होपमैन कप में फेडरर ने सेरेना को हराया

पर्थ, 2 जनवरी (आईएएनएस)। होपमैन कप टूर्नामेंट में टेनिस जगत के दो दिग्गजों स्विट्जरलैंड्स के स्टार रोजर फेडरर और अमेरिका की सेरेना विलियम्स का मुकाबला रोमांचक रहा।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस मुकाबले में फेडरर ने पूर्व वर्ल्ड नम्बर-1 सेरेना को मात दी। दोनों पहली बार एक-दूसरे से भिड़े थे।

होपमैन कप में स्विट्जरलैंड्स और अमेरिका के बीच मुकाबला हुआ था। इसमें फेडरर ने बेलिंडा बेनकिक के साथ और सेरेना ने फ्रांसेस टिफोए के साथ मिलकर मिश्रित युगल वर्ग मैच में मुकाबला खेला।

इस मुकाबले में फेडरर और बेलिंडा की जोड़ी ने सेरेना और टिफोए की जोड़ी को 4-2, 4-3 (5-3) से मात दी। इस मैच में स्विट्जरलैंड्स ने अमेरिका को 2-1 से हराया।

मैच के बाद एक बयान में फेडरर ने कहा, “मैच शानदार था। मुझे सेरेना के खिलाफ खेलने में बेहद आनंद आया। बेहद गर्व महसूस हुआ। वह एक बेहतरीन चैम्पियन हैं और आप देख सकते हैं कि वह अपने मैच पर किस प्रकार ध्यान केंद्रित रखती हैं। मुझे उनकी यह बात बेहद पसंद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493