टेनिस : 6 महीने बाद कोर्ट पर लौटे जोकोविक ने थीम को दी मात

मेलबर्न, 10 जनवरी (आईएएनएस)। छह महीने बाद कोर्ट पर वापसी कर रहे सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने बुधवार को आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को कूयोंग क्लासिक एक्जीबिशन में सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से हरा दिया।

जोकोविक चोट के कारण कोर्ट से दूर थे।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 12 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने इस मैच में कोहनी की चोट से वापसी की है। जुलाई-2017 में जोकोविक को चोट लगी थी। वह विबलंडन के क्वार्टर फाइनल में हार गए थे। उन्होंने एटीपी कतर ओपन से भी अपना नाम वापस ले लिया था।

जीतने के बाद पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ने कहा, “जाहिर सी बात है जीतने के बाद अच्छा लगता है। मैं पिछले छह महीने से इसी का इंतजार कर रहा था।”‘

जोकोविक की नजरें साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन पर हैं। 2017 में जोकोविक आस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में ही उज्बेकिस्तान के डेनिस इस्टोमिन से हार गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493